highlightUttarakhand

उत्तराखंड से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजे गए इन बच्चों के नाम

veer balak bravery award वीरता पुरस्कार उत्तराखंड से इस बार राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए तीन बच्चों के नाम दिल्ली भेजे गए हैं। भारतीय बाल कल्याण को भेजे गए इन नामों पर अंतिम निर्णय होगा और उसके बाद बच्चों का चयन होगा।

देश में भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली हर साल देशभर से वीर बालक-बालिकाओं को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने के लिए आवेदन मांगती है। पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले बच्चों को परिषद की ओर से विभिन्न वर्गों में प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इन्ही पुरस्कारों के लिए उत्तराखंड से इस बार तीन आवेदन को भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली को भेज दिया गया है। इनमें रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा के ग्राम टमिल्ड निवासी नितिन सिंह, जो एसबीएस राजकीय इंटर कालेज मालतोली में पढ़ते हैं शामिल हैं। इसके साथ ही पौड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डुंग्री नैनीडांडा आयुष ध्यानी व अमन सुंद्रियाल भी शामिल हैं। दिल्ली से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची जनवरी तक प्राप्त होगी।

Back to top button