EntertainmentNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पूरे जिले में डीएम ने लगाया पूर्ण कर्फ़्यू, 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

हल्द्वानी- नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। सबसे ज्यादा मौतें नैनीताल में ही हो रही है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सबसे ज्यादा मौतें हो रही है। वहीं 130 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. कोरोना मरीजों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं इसको देखते हुए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बड़ा आदेश जारी किया है।

जी हां दाल डीएम ने पूरे नैनीताल जिले में पूर्ण कर्फ़्यू लागू करने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के अनुसार 1 मई 7 बजे से अगले आदेशों तक पूरे जिले में कर्फ़्यू रहेगा। दोपहर 12 बजे तक ही जिले में आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें