HighlightNainital News

नैनीताल के किसान का कमाल, वैज्ञानिक ने कराया ये खास पेटेंट, अब खेत में लहराएगा ‘नरेंद्र’

narendra gehu

हल्द्वानी : कृषि क्षेत्र के में उल्लेखनीय योगदान के लिए अब उत्तराखंड का नाम भी जुड़ गया है। नैनीताल जिले के रहने वाले प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा ने गेहूं का बीज विकसित किया है, जिसको कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र मेहरा ने अपने नाम यानी की नरेंद्र 09 के नाम से पेटेंट कर लिया है। नरेंद्र 09 की खासियत यह है कि इसके बीज से ज्यादा प्रोडक्शन लिया जा सकता है, जहां गेहूं की सामान्य बाली में 50 से 60 तक दाने होते हैं वहीं नरेंद्र 09 में 90 से 95 तक बीज पाए गये हैं.

नरेंद्र 09 को भारत सरकार द्वारा पेटेंट किए जाने पर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है क्योंकि उत्तराखंड में छोटी जोत के किसान हैं. उनके लिए नरेंद्र 9 बीज काफी कारगर साबित हो सकता है, और यह बीज पूरी तरह से जैविक भी है और कम लागत में किसानों को ज्यादा उत्पादन देने वाला है। 2009 में किसान नरेंद्र मेहरा को अपने खेत में अलग तरह का गेहूं का पौधा दिखाई दिया जिसे उन्होंने संचित कर उस पर परीक्षण शुरू कर उसका बीज तैयार किया.

नरेंद्र की 12 वर्षों की मेहनत तब कामयाब हुई जब भारत सरकार ने उनके द्वारा विकसित बीज को नरेंद्र 09 का नाम दिया। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार ने नरेंद्र मेहरा को सर्टिफिकेट प्रदान किया, प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा का मानना है कि नरेंद्र 9 गेहूं का बीज किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें