UttarakhandNational

नैनीताल के दाऊद हुसैन की बॉलीवुड में एंट्री, आमिर खान की फिल्म में आएंगे नजर

उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाले दाऊद हुसैन को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला है। आमिर खान की फिल्म ने उन्हें बड़ा ब्रेक मिला है। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में दाऊद एहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव द्वारा किया गया है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म लापता लेडीज एक मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म लापता लेडीज की कहानी

आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज में दाऊद हुसैन एहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में शादी के बाद दुल्हन की मुंह दिखाई के दौरान पता चलता है की दुल्हन बदल गई है। ट्रेन से गांव लाने के समय दुल्हन बदल जाती है। ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर है।

लापता लेडीज की स्टारकास्ट

इस फिल्म में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता आदि कलाकार भी मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। नैनीताल निवासी दाऊद रंगमंच के फेमस कलाकार मंजूर हुसैन के बेटे हैं। इस फिल्म से पहले वो जामताड़ा और ट्रिप टू लद्दाख में भी अभिनय कर चुके है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें