HighlightNainital News

नैनीताल ब्रेकिंग : 60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, बड़े होटलों में की जानी थी सप्लाई

devbhoomi news

हल्द्वानी – उत्तराखंड में आचार संहिता लागू है। इस बीच पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे अभी तक लाखों की नगदी से लेकर नशे का सामान बरामद किया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चाहे ठंड हो या बारिश पुलिस का अभियान जोरों पर हैं।

वहीं इस बीच बड़ी खबर हल्द्वानी से हैं जहां पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि हल्द्वानी पुलिस ने मेरठ के रहने वाले एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर से 541 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही 2 लाख कीमत की 26 ग्राम स्मैक भी पकड़ी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बरादम की गई हेरोईन कुमाऊँ के बड़े होटल और रिसोर्ट में सप्लाई की की जानी थी, पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है, पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें