Big NewsNainital News

अजब। कूड़ा कलेक्शन गाड़ी लेकर खुद निकले नगर आयुक्त, देखिए वीडियो

pankaj upadhyay haldwaniहल्दवानी में शुक्रवार को नगर आयुक्त घरों से कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ी लेकर लोगों से कूड़ा कलेक्शन करते हुए दिखे। नगर आयुक्त को कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी चलाते हुए देखकर लोग हैरान रह गए।

दरअसल इन दिनों हल्दवानी में सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। वो मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहें हैं। इसी मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। इसी के चलते कूड़ा कलेक्शन का काम प्रभावित हो रहा है। लोगों के घरों तक कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच पा रहीं हैं।

उधर प्रशासन लगातर सफाई कर्मियों से हड़ताल खत्म करने और वार्ता की टेबल पर आने की बात कर रहा है। जब सफाई कर्मी नहीं लौटे तो आखिरकार नगर आयुक्त ने मोर्चा संभालने का मन बनाया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय खुद ही कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। उन्होंने नगर स्वास्थ अधिकारी डा. मनोज कांडपाल को अपने हेल्पर के तौर पर बैठा लिया।

इसके बाद ये दोनों अधिकारी निकल पड़े कालाढूंगी – नैनीताल रोड पर। वो इलाके में जगह जगह जाकर कूड़ा कलेक्शन करते रहे। अधिकारियों को गाड़ी चलाते देख लोग हैरान हो जाते। नगर आयुक्त ने कहा है कि शहर के लोगों को दिक्कत में नहीं डाला जा सकता है। कूड़ा कलेक्शन का वैकल्पिक मार्ग तलाश किया जा रहा है। उन्होंने हड़ताली कर्मियों से भी वार्ता का आह्वान किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें