National

लम्पी स्किन डिजीज पॉजिटिव राज्य घोषित हुआ नागालैंड, 900 से अधिक मवेशी बीमार, नहीं है कोई टीका

नागालैंड को लम्पी स्किन डिजीज पॉजिटिव राज्य घोषित कर दिया गया है। नागालैंड के 16 जिलों में से आठ जिलों में 900 से अधिक मवेशी इस बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पशुपालन और चिकित्सा सेवा विभाग के आयुक्त और सचिव विकी केन्या द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पाए गए सकारात्मक मामलों में नागालैंड को एलएसडी सकारात्मक राज्य घोषित किया गया है। उन्होनें कहा कि यह घोषणा पशुओं में संक्रामक और संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम 2009 के अनुसार की गई है।   

थूथो नस्ल सबसे ज्यादा संक्रमित

पशुपालन विभाग और पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा 24 जुलाई तक संकलित आंकड़ो के अनुसार पिछली जनवरी से आठ जिलों के 31 स्थानों में कुल 931 मवेशी, विशेष रूप से थूथो एलएसडी से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 49 संक्रमित मवेशियों की मौत हो चुकी है।

थूथो नागालैंड की मूल नस्ल है

बता दे कि थूथो मवेशी नागालैंड की मूल नस्ल है और वह मध्यम आकार की होती है और उनका स्वभाव विनम्र व रंग काला होता है। इनकी संख्या 53 हजार है।

एलएसडी के लिए टीका नहीं उपलब्ध

एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के आंकड़ो के अनुसार जिलों में टीकाकरण के लिए कुल 44,853 अतिसंवेदनशील मवेशी है, जिनमें केवल 1,602 को टीका लगाया गया है, वहीं ठीक होने वाले मवेशियों की संख्या 522 है। वहीं जानकारी सामने आई है कि एलएसडी के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह एक उभरती हुई बीमारी है।

इन राज्यों में फैली है बीमारी

बताया जा रहा है कि एलएसडी कुछ प्रकार के मच्छरों और मक्खियों जैसे खून पीने वाले कीड़ो के माध्यम से भी फैल सकती है। ये बीमारी राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और जम्मू कश्मीर शामिल थे।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें