Big NewsNainital News

रहस्यमयी तरीके से लड़की हुई गायब, जंगल में मिले कपड़े, फोन है ऑफ, लोग बोले…

शुक्रवार को तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक लड़की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब युवती को ढूंढने के लिए ग्रामीण गए तो उसके कपड़े जंगल में मिले। इसके साथ ही उसका फोन कवर खेत के पास पड़ा हुआ मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

नैनीताल में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई युवती

नैनीताल जिले के तल्ला बगड़ के तोला गांव में शुक्रवार की एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गांव वालों का कहना है कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। लेकिन रातभर ढूंढने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है। जबकि युवती के कपड़े और मोबाइल कबर मिलने का दावा किया गया है।

घर पर अकेली थी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुमन मेहरा (22) पुत्री गोधन सिंह मेहरा अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर सौड़ गए हुए थे। शाम को जब वो साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो उन्हें सुमन घर में नहीं दिखाई दी। आवाज लगाने पर भी वो नहीं आई।

खेत में पड़े मिले कपड़े

खेत में बंधा कुत्ता भी घर पर ही था। जिस कारण सुमन की मां की टेंशन बढ़ गई। जब वो खेत में गई तो वहां पर सुमन का एक कपड़ा, चप्पल और फोन का कवर पड़ा हुआ मिला। मां के शोर मचाने पर गांव वाले वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुमन को तेंदुआ उठाकर ले गया। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

रात भर ढूंढने के बाद भी नहीं चल सका कोई पता

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने रातभर जलती मशालों के साथ जंगल में खोजबीन की। लेकिन इसके बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया है।

ग्रामीणों ने दावा किया है कि खेत में तेंदुए या बाघ के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसी के आधार पर गांव वाले कह रहे हैं कि सुमन को तेंदुआ उठा कर ले गया है। लेकिन हैरानी इस बात की हो रही है कि उसका फोन भी शाम के बाद से ही स्विच ऑफ आ रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें