highlightNational

इनके घर में रहस्यमयी ढंग से लग रही आग, 5 दिन में दर्जनों बार हो चुका है हादसा, क्या भूत का है साया?

आपने शॉर्ट शर्किट के कारण या असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगने की घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने ये सुना है कि किसी घर में अपने आप आग लगती है। जी हां ऐसी ही कुछ खबर उड़ रही है यूपी के कासगंज सदर तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में जहां ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि यहां रूप किशोर सोलंकी नाम के एक शख्स के घर मैं रखे सामान में पिछले 5 दिनों से लगातार आग लग रही है लेकिन अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है और ना ही इसकी कोई वजह सामने आई है। परिवार समेत गांव के लोग हैरान है कि आखिर आग कैसे लग रही है। आग बुझाने की कोशिशों के बाद भी इसपर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा है पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

इसकी जांच के लिए लेखपाल घर में पहुंचे और वो जांच करने लगे तो अचानक एक अनाज से भरी हुई बोरी में आग लग गई. आग लगने की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कोई इसे भूत प्रेत मान रहा है तो कोई इसे आत्मा का किया धरा कर रहा है। रूप किशोर सोलंकी के घर मे 5 दिन में दर्जनों बार घर के अंदर आग लग चुकी है पूरे मामले को लेकर ग्रामीण दहशत में है. स्थिति ये है कि गांव वालों को अब इनके घरों के बाहर पानी की बाल्टी लेकर बैठना पड़ रहा है। क्योंकि घर में किसी भी समय आग लग जा रही है किसी को पता नहीं चल पा रहा कि आग कैसे लग रही है।इससे सब परेशान है।

इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। मौके पर लेखपाल जांच के लिए पहुंचे तभी इस दौरान वहां रखी गेहूं की बोरी में आग लग गई. यह सब देख लेखपाल भी हैरान रह गए. गांव में कोई कह रहा है कि ये भूत प्रेत का काम है या आत्मा का साया है। असली वजह किसी को भी नहीं प ता।

Back to top button