Rudraprayag NewsBig News

झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुप्तकाशी क्षेत्र में देवर गांव के पास एक महिला का क्षत विक्षत हालात में शव मिला है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतका के गले और सिर पर बहुत की अजीब और गहरे घाव हैं। बता दें बीते सोमवार को भी अगस्त्यमुनि ब्लॉक से इसी तरह का मामला सामने आया था।

घास लेने के लिए जंगल गई महिला

मृतका की पहचान नीलम देवी (33) पत्नी संदीप सिंह निवासी देवर गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थानाध्यक्ष गुप्तकाशी राकेंद्र सिंह कठेत ने बताया कि ग्राम प्रहरी ने घटना की सूचना दी थी। महिला घास लेने के लिए जंगल गई थी लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की।

झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

महिला की खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल देवर गांव पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि गांव से दो किमी दूर जंगल में महिला का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला। महिला के गले और सिर पर अजीब और गहरे घाव हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के असल कारणोंका पता चल पाएगा। फिलहाल कुछ लोग महिला की मौत का कारण जंगली जानवर का हमला बता रहे हैं तो कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जाता रहे हैं।

पूर्व में भी सामने आ चूका है इस तरह का मामला

बता दें बीते एक हफ्ते पहले भी ठीक इस तरह का मामला सामने आया था। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव के एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक का एक पैर और सिर गायब था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें