HighlightNational

मुस्लिम व्यक्ति को PM और CM की तारीफ करना पड़ा भारी, मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पीटा

भारत देश साप्रदायिक देश है। यहां हर धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं लेकिन कुछ तुच्छ लोगों की घटिया मानसिकता भेदभाव करना सिखाती है और देश का माहौल खराब करने का काम करते हैं। बता दें कि एक मुस्लिम शख्स को पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना भारी पड़ गया. मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

मामला यूपी के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में सैलानी इलाके का है जहां एक कामरान नाम के मुस्लिम शख्स ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्हें कृष्णा बताया. पीएम और सीएम की तारीफ करना उसे भारी पड़ गया. शख्स ने अपने समुदाय के लोगों के सामने बीजेपी की योजनाओं की तारीफ की थी, जिससे गुस्साए लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल कामरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

वहीं कामरान ने बीजेपी से मदद की गुहार लगाई है और उनकी जान की रक्षा करने की अपील की है। साथ ही युवक ने कट्टरपंथियों से उसे बचाने की गुहार लगाई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें