Tehri NewsBig News

समुदाय विशेष के लोग एक घर में एकत्रित होकर पढ़ रहे थे नमाज, बजरंग दल ने कर दिया ये काम

टिहरी में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर एक घर में नमाज पढ़ रहे थे. जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल को हुई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया.

घर में एकत्रित होकर पढ़ रहे थे नमाज

मामला टिहरी नगर क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक घर में एकत्रित होकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ रहे थे. इसकी जानकारी जैसे ही बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने सोबन सिंह नेगी सामुदायिक भवन में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना अनुमति के घर में इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं है. इससे आसपास के लोगों का भी दिक्कते होती हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें