Big NewsNainital News

25 साल के युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या, 20साल का आरोपी गिरफ्तार

 हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम प्रकाश बैरागी है जिसकी उम्र 25 वर्षीय है, एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक मोहित आर्या को गिरफ्तार किया गया है। मृतक द्वारा आरोपी को गाली दी गयी जिसके बाद गुस्से में आकर मोहित ने प्रकाश की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 5 घंटे में हीतत्काल कार्यवाही करते हुए हत्या का खुलासा कर आरोपी मोहित आर्या को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें