Big NewsHaldwani NewsNainital News

विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई, यहां रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया नगर निगम का JE

हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने जेई को 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

स्ट्रीट लाइट कंपनी से ले रहा था रिश्वत

मिली जानकारी के मुताबिक रिश्वतखोर जेई का नाम केबी उपाध्याय है। जिसने स्ट्रीट लाइट कंपनी अंबुजा के कर्मचारी से टेंडर को लेकर रिश्वत की मांग की थी। टेंडर में खेल करने को लेकर 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरूवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्ट अधिकारियों में मचा हड़कंप

बता दें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर से सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। इसके बाद से जीरो भ्रष्टाचार के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें