Big NewsDehradun News

ऋषिकेश : गंगा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक लापता

ऋषिकेश के समीप मुनिकी रेती क्षेत्र के शिवपुरी में घूमने आए तीन युवक गंगा में डूब गए। इनमें दो की मौत हो ग ई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए। जबकि एक युवक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक सगे भाई हैं। जो वीकेंड में यहां घूमने आए थे।

इन दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उत्तराखंड की ओर रुख कर रही है। शिवपुरी स्थित युसूफ बीच में मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से आए पांच पर्यटक नहा रहे थे। शनिवार की शाम करीब सात बजे गंगा के तेज बाहव में तीन युवक डूबने लगे। आस-पास मौजूद जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू कर दो युवकों को बाहर निकाला। तब तक दोनों की मोत हो चुकी थी। इनका एक साथी गंगा में लापता हो गया। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मृतकों में दीपक कुमार शर्मा (38 वर्ष) और उसका सगा भाई राजीव कुमार (32 वर्ष) निवासी अंकित बिहार पछेंडा रोड नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है। उनका साथी आदित्य देव (36 वर्ष) पुत्र ज्ञान प्रकाश मकान नंबर 2047 संतोष विहार सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना स्थल के समीप दीपक कुमार शर्मा और उससे करीब आधा किलोमीटर आगे राजीव कुमार को टीम ने तलाश लिया था। पुलिस के मुताबिक इनके साथी दिनेश गौतम निवासी संजय मार्ग नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और मंजुल मोहन निवासी बी 42 राम बिहार जोहरीपुर एक्सटेंशन दिल्ली दोनों किनारे पर नहा रहे थे। दोनों पर्यटकों के शव को एम्स ऋषिकेश भेज कर इनके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें