EntertainmentHighlight

रिलीज हुआ Mufasa Hindi Trailer, हिंदी वर्जन में शाहरुख, आर्यन और अबराम अपनी आवाज देते आएंगे नजर

एनिमेटेड फीचर फिल्मों का क्रेज भारत के साथ-साथ दुनियाभर में है। साल 2019 में फिल्म ‘द लॉयन किंग’ इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। अब इस फिल्म का प्रीक्वेल मुफासा: द लायन किंग जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। हाल ही में इसका इंग्लिग भाषा में ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जिसे लोगों ने काफी भरपूर प्यार दिया। ऐसे में अब इस फिल्म के प्रीक्वेल मुफासा: द लायन किंग का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी (Mufasa Hindi Trailer)

फिल्म का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। जो की ऑस्कर विजेता है। साल 2016 में उन्होंने फिल्म मूनलाइट के लिए बेस्ट डायरेक्टर की का पुरस्कार दिया था। ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी मुफासा और उसके भाई स्कार पर आधारित है। दोनों के रिश्ते को इस फिल्म में गहराई से दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में दोनों के बीच चल रही दुश्मनी की वजह बताई जाएगी।

शाहरुख-आर्यन, अबराम देंगे अपनी आवाज

इस फिल्म में मुफासा को पहले की तरह ही शाहरुख खान अपनी आवाज देते नजर आएंगे। तो वहीं सिंबा को शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान अपनी आवाज देंगे। इसके अलावा युवा मुफासा की डबिंग अभिनेता के छोटे बेटे अबराम खान करेंगे। ये पहली बार है जब पिता और बेटे किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हो।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें