Entertainment

आंखों की सर्जरी की खबरों के बीच Shahrukh Khan पार्टी में आए नजर, फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahukh Khan) से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। खबर थी कि अभिनेता अपनी आंखों की सर्जरी के लिए विदेश रवाना हो रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें एक पार्टी में स्पाट किया गया है। बता दें कि 31 जुलाई को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का 45वां जन्मदिन था।

ऐसे में उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी। जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। ऐसे में इस पार्टी में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान जिसने खींचा, वो थे शाहरुख खान। पार्टी में लोग शाहरुख को देखकर हैरान हो गए। वो गुपचुप इस पार्टी में पहुंचे थे।

शाहरुख खान का वीडियो वायरल (Shahrukh Khan Viral Video)

सोशल मीडिया पर Shahrukh Khan का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बांद्रा में एक रेस्तरां में दिखाई दिए। उनके आस पास सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। अभिनेता ने इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट के साथ डेनिम जींस वियर की थी। साथ ही उनकी आंखों में काला चश्मा भी नजर आया।

शाहरुख की आंखों में हुई दिक्कत (Shahrukh Khan Eye Surgery)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की आंखों में परेशानी की खबर सामने आई थी। बता दें कि उनका पहले मुंबई में इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज प्लान के मुताबिक नहीं चला। जिसकी वजह से उन्हें यूएसए जाना था। खबरों की माने तो 30 जुलाई को उन्हें विदश के लिए रवाना होना था। लेकिन बीती रात मुंबई में अभिनेता को देखकर फैंस काफी खुश हुए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें