Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : देहरादून के पॉश इलाके में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून के पॉश इलाके से है जहां एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला गढ़ी कैंट के चोर खाला क्षेत्र का है जहां चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई है। वहीं आरोपी फरार हो गए हैं। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

जानकारी मिली है कि मामला आपसी विवाद का है जिसके चलते युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें