HighlightSports

RCB के ड्रेसिंग रूम में हुआ MS Dhoni का स्वागत, चाय की चुस्‍की लेते आए नजर, देखिए वायरल वीडियो

शनिवार यानी 18 मई को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स(RCB vs CSK) के बीच प्लेऑफ की जंग होने वाली है। इस हाई वोल्‍टेज मैच को जो भी टीम जीतेगी वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। ऐसे में ये मुकाबला काफी एहम होने वाला है। ऐसे में इस मैच से पहले एम एस धोनी(MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में धोनी मैच से पहले चाय की चुस्‍की लेते नज़र आ रहे हैं।

RCB के ड्रेसिंग रूम में हुआ MS Dhoni का स्वागत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें MS Dhoni ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में नज़र आए। जहां वो चाय का आनंद उठाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की RCB का एक सदस्य डिस्‍पोजल ग्‍लास लेकर खड़े हुए एमएस धोनी को चाय दे रहा है। इस वीडियो को RCB ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ”बेंगलुरु में स्‍वागत है माही।”

धोनी को पसंद है चाय

बता दें की एमएस धोनी को चाय काफी पसंद है। वो कई इंटरव्‍यू में इस बात को कह भी चुके है। धोनी को चाय पर बैठक काफी भाती है। सोशल मीडिया पर धोनी की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें की धोनी का आईपीएल का ये सीजन आखिरी हो सकता है। उनके आईपीएल से संन्‍यास लेने की खबरें सुर्ख़ियों में है। तो वहीं सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी के मुताबिक वो कुछ और सीजन खेल सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें