IPL 2023 के शुरू होने से पहले ही खबरें थी की माही का ये लास्ट आईपीएल होगा। MS DHONI ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया था। उन्होंने वीडियो के जरिए अपना रिटायरमेंट अन्नाउंस किया था।
धोनी की तस्वीर या वीडियो पोस्ट होती है तो फैंस आशंका जताते है की कई वो रिटायरमेंट तो नहीं ले रहे है। ऐसे में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की एक वीडियो पोस्ट की है।
CSK की टीम ने पोस्ट की विडियो
सोशल मीडिया पर आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी(MS DHONI) का इमोशनल वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद से फैंस आशंका जता रहे है की धोनी ने कहीं संन्यास तो नहीं ले लिया। वीडियो में धोनी सीढ़ियां चढ़ रहे है।
जिसके बाद उनकी बैटिंग करते हुए, विकेटकीपिंग करते हुए फोटो दखाई देती है। CSK ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘ओह कैप्टन, मेरे कैप्टन।’ इस वीडियो से फैंस ये सवाल पूछ रहे है की क्या धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लिया? इस बात पर ना तो धोनी और ना ही CSK की टीम ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।
रिटायरमेंट को लेकर धोनी का जवाब
आईपीएल 2023 जीतने के बाद माही से रिटायरमेंट के ऊपर सवाल किया गया था। जिसमें उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा की रिटायरमेंट को सोचने के लिए अभी उनके पास काफी वक्त है। अगर वो फिट रहे तो वो अपने फैंस की ख़ुशी के लिए अगला सीजन भी खेलेंगे।
लेकिन अब CSK की इस इमोशनल वीडियो ने फैंस की धड़कन तेज़ कर दी। सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो पर कमेंट कर रहे है। बता दें की धोनी बड़े ही चुपके से चीज़ें सोचते है। इंटरनेशनल क्रिकेट से भी उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी थी।