Sports

MS Dhoni ने पवेलियन लौटते दौरान युवा फैन को दिया ये तोहफा, मैच से VIRAL PIC देखकर आप भी करेंगे धोनी की तारीफ

बीती रात रविवार को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 20 रनों से हरा दिया। इस दौरान CSK के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने भी अंत में शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में धोनी लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्‍के लगाए। धोनी ने चार गेंदों में नाबाद 20 रनों की पारी खेली। ऐसे में अपनी पारी के बाद जब माही पवेलियन लौटे तो उन्होंने अपने जेस्चर से खूब तारीफे बटोरी।

VIRAL PIC में MS Dhoni ने युवा फैन को दिया ये तोहफा

दरअसल कल के मैच में जब मस धोनी अपनी पारी के बार पवेलियन लौट रहे थे। तब उन्होंने एक युवा फैन को एक गिफ्ट दिया। धोनी ने मैच बॉल फैन को उपहार में दे दी। ऐसे में ये पल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दर्शक उनके इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे है।

MI vs CSK

चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से दी मात

बता दें की चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रनों की पारी खेली। अंत में चार गेंद खेलने आए धोनी ने भी बोलर्स की धुनाई की। लखाय का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस छह विकेट गवाकर केवल 186 रन ही बना पाई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें