Sports

MS Dhoni हुए करोड़ों की धोखाधड़ी के शिकार, थाला ने FIR कराई दर्ज

MS Dhoni Duped Of 15 Crore: भारतीय टीम के फॉर्मर कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों की ठगी हुई है। धोनी के बिजनेस पार्टनर ने उनके साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के सौम्य विश्वास और मिहिर दिवाकर के खिलाफ धोनी ने क्रिमिनल केस रांची की अदालत में रजिस्टर करवाया है। सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस भी इस खबर से काफी भड़के हुए है।

ms dhoni new look

MS Dhoni के साथ 15 करोड़ की हुई धोखाधड़ी

कैप्टन कूल के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी हो गई है। खबरों की माने तो धोनी के साथ दिवाकर ने एक क्रिकेट अकादमी खोलने का समझौता किया था। समझौते में कुछ शर्तें भी रखी गई थी।

लकिन उन शर्तों का पालन मिहिर दिवाकर ने नहीं किया। अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी का दिवाकर को पेमेंट चार्ज करना था। साथ ही प्रॉफिट भी शेयर करना था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते धोनी को लगभग 15 करोड़ का नुक्सान हुआ है।

अरका स्पोर्ट्स को भेजा नोटिस

15 अगस्त 2021 को धोनी ने समझौते में शर्तों का पालन ना करने की वजह से अरका स्पोर्ट्स को नोटिस भेजा था। साथ ही अरका स्पोर्ट्स को दिए गए राइट्स भी रद्द कर दिए थे।

धोनी ने कई बार अपने बिज़नेस पार्टनर के खिलाफ नोटिस जारी किए। लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ। इस बात की जानकारी धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दी है। उन्होंने बताया की क्रिकेटर के साथ अरका स्पोर्ट्स ने ठगी की है। कैप्टेन कूल को 15 करोड़ से ज्यादा का लॉस हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें