शीतकालीन सत्र में गले में तख्ती लटकाकर प्रदर्शन करते दिखे सांसद दानश अली

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु हो गया है। सत्र की शुरुआत होते ही विपक्ष ने भी हंगामा करना शुरु कर दिया, जिसके बाद कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली अनोखे रुप में प्रदर्शन करते दिखे। सांसद दानिश अली अपने गले में एक तख्ती लटकाकर प्रदर्शन करते दिखे। दानिश अली के गले में टंगी तख्ती पर लिखा था, सांसद का अपमान संसद का अपमान है।
वहीं बाहर उन्होनें कहा कि हमने रूल्स को ही कोट किया है। उन्होनें कहा कि मिज्योरिटी का मतलब यह नहीं होता कि सबको बुलडोज करें, मिज्योरिटी का मतलब ये भी नहीं कि लोकतंत्र में सभी को डिमोलिश कर दे। इस दौरान उनके साथ कई नेता अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, टीएमसी सांसद अपरूपा, डीएमके सांसद कनिमोझी सहित अन्य कई नेता शामिल थे। सभी ने मिसकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को पत्र लिखा और बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नई संसद भवन की बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद ही भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से ही दानिश अली, रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली को उग्रवादी और मुल्ला जैसे शब्दों से संबोधित किया था। साथ ही उन्होंने दानिश अली को बाहर देख लेने की धमकी भी दी थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिधूड़ी को नोटिस भी भेजा है। वहीं दानिश अली का कहना है कि ये सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।