National

पढ़े – लिखे, 42 करोड़ की संपत्ति, राज्य के अमीर नेता हैं MP के CM मोहन यादव, रखते हैं हथियार

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बीजेपी से डॉक्टर मोहन यादव बन चुके हैं। वे काफी पढ़े लिखे भी है। मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। अगर हम नए सीएम मोहन यादव के नेटवर्थ की बात करें तो इनके पास करोड़ों की संपत्ति है। राज्य के सबसे अमीर नेताओं में मोहन यादव की गिनती होती है। आइये जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक है मोहन यादव।

42 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है मोहन

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के पास कुल 42 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं उनपर 9 करोड़ का कर्ज भी है। राज्य के अमीर नेताओं में मोहन यादव की गिनती होती है। इनकी फैमिली की कुल नेटवर्थ 42,04,81,763 में से मोहन यादव के पास 1.41 लाख रुपए कैश, जबकि उनकी पत्नी सीमा यादव के पास 3.38 लाख रुपये की नकदी है। बैंकों में जमा राशि की बात करें तो अलग-अलग बैंकों में उनके और उनकी पत्नी के अकाउंट्स में 28,68,044.97 रुपये जमा है।

शेयर- बॉन्ड्स मे बड़ा निवेश

चुनावी हलफनामे के मुताबिक मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ कई कंपनियों के शेयर, डिबेंचर और बॉन्ड्स में 6,42,71,317 रुपये का निवेश किया हुआ है। सेविंग अकाउंट्स में भी उन्होनें पैसे जमा किए हैं। मोहन यादव के नाम BAJAJ ALLIANCE में करीब 3 लाख की पॉलिसी है। उनकी पत्नी के नाम पर रिलायंस निपॉन, बजाज एलायंज में 9 लाख रुपये से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी है।

लाखों की कार, कई ग्राम सोना और हथियार  

मोहन यादव के पास मौजूदा समय में ज्वैलरी के बारे में हलफनामे में जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक उनके पास करीब 140 ग्राम सोना है, जिसकी बाजार वैल्यू तकरीबन 8 लाख रुपये है। वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 250 ग्राम सोने के जेवर और 1.2 किलो चांदी है, जिसकी कीमत लगभग 15.78 लाख रुपये है। इसके अलावा उनक पास 22 लाक कीमत की एक इनोवा कार और 72,000 कीमत के सुजुकी स्कूटर है। वहीं उनके हथियारों की बात करें तो उनके नाम पर 80 लाख रुपये की एक रिवाल्वर, 8 हजार कीमत की 12 बोर बंदूक भी है।

नए सीएम के पास करोड़ों की जमीन

इसी के साथ नए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की जमीन है। इसमे लगभग 15 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि है। इसके अलावा मोहन यादव के नाम पर उज्जैन में एक प्लॉट है जो करीब 1 करोड़ रुपये का है। इसी के सात उनकी पत्नी के नाम पर 6 करोड़ की कीमत के दो नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। इसके अलावा पति-पत्नी के नाम पर 6 करोड़ से ज्यादा रुपये के घर और फ्लैट है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें