Big NewsNational

बड़ी खबर। नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत

mp bus accident bus fell in narmada river

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से 55 लोग सवार थे। अब तक 12 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है।

जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पुलिस और NDRF मौजूद है। इसके साथ ही बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।

उत्तराखंड। अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, सीएम ने 24 घंटें निगरानी के दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने गाड़ी मोड़ी और इसके बाद उसका संतुलन बस से छूट गया। इसके बाद बस रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें