National

सांसद बृजभूषण ने कहा, पहलवानों का प्रदर्शन इमोशनल ड्रामा, मेडल बहाने से नहीं मिलेगी मुझे फांसी, आरोप साबित करो

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। वहीं मामला इतना बढ़ा कि पहलवानों ने अपने मेडल को गंगा में बहाने की बात भी की हालांकि अब पहलवानों ने सरकार को पांच दिन का समय दिया है। इस बीच मामले को लेकर WFI के प्रमुख और सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है।

आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यूपी के बाराबंकी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होनें कहा कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।

मेडल बहाने से मुझे नहीं मिलेगी फांसी’

बृजभूषण ने कहा, ‘मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। चार महीने हो गए वो मेरी फांसी चाहते हैं, लेकिन सरकार मुझे फांसी नहीं दे रही है तो पहलवान अपना मेडल लेकर गंगा में बहाने जा रहे हैं। मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृजभूषण को फांसी नहीं मिलेगी।’

बृजभूषण ने प्रदर्शन को बताया इमोशनल ड्रामा

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अगर तुम्हारे पास कोई सबूत है तो जाकर पुलिस या अदालत को दो और अदालत मुझें फांसी देगा तो मुझे स्वीकार है। ये इमोशनल ड्रामा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें