UttarakhandBig News

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात, प्रदेश को जल्द मिलेगी ये सौगात

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक बार फिर मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बता दें इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी।

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात

दोनों नेताओं के बीच कोटद्वार- दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा हुई। बता दें कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात में चलने वाली ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा रही। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जल्द ही परिचालन में आ सकती है।

व्यापार मंडल के अनुरोध पर की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

आपको बता दें कोरोना काल के पहले तक कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन कोरोना के बाद किन्हीं कारणों की वजह से ये डब्बे लगने बन्द हो गए।

इस वजह से हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनिल बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल शुरू करवाने की मांग की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें