UttarakhandBig News

सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात, प्रदेश को जल्द मिल सकती है ये सौगात

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश को मिल सकती है ये सौगात

मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से कोटद्वार-नई दिल्ली के बीच रात्रि रेलसेवा को और सुगम करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही देहरादून-लखनऊ के बीच वंदेभारत जैसी सुविधा देने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त

इस पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र विचार करेंगे। मुलाकात की जानकारी सांसद अनिल बलूनी ने अपने ट्विटर अकॉउंट से साझा की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें