Nainital NewsHighlight

HMT फैक्ट्री के पास बाघ की मूवमेंट से लोगों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, देखें वीडियो

नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज में HMT फैक्ट्री के आसपास के जंगलों में बाघ देखें जाने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ का चहलकदमी करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

HMT फैक्ट्री के पास बाघ की मूवमेंट

HMT फैक्ट्री के पास जंगलों में घूमने के दौरान लोगों ने ये वीडियो अपने फोन से बनाया है। बता दें HMT फैक्ट्री के आस पास घने जंगल हैं। जहां बाघ को चहलकदमी करते पहले भी देखा जा चुका है। वायरल वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पैदल आवाजाही के दौरान खतरा बना हुआ है। बाघ इससे पहले कई मवेशियों और लोगों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने बाघ के चहलकदमी करने की सूचना वन विभाग को दे दी है। जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें