Dehradun NewsHighlight

लक्ष्मणझूला पुल पर लोगों की आवाजाही फिर से शुरू, टूट गई थी एक सपोर्टिंग वायर

disaster news of uttarakhand

ऋषिकेश : रविवार को लक्ष्मण झूला पुल पर लोगों की एंट्री बैन कर दी गई थी. किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी जो की सोमवार को एक बार फिर से शुरु कर दी गई है। जी हां बता दें कि वायर टूटने से जहां बीते दिन लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी तो वहीं लक्ष्मणझूला पुल पर सोमवार से लोगों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है।

बीते रोज पुल की सपोर्टिंग वायर टूटने की वजह से कुछ पुल लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार को सुबह से ही पैदल यात्री तपोवन की ओर से लक्ष्मणझूला पार करते नजर आए। आपको बता दें कि ये पुलि टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला पुल है जिसके इस पार पौड़ी सीमा टच होती है तो दूसरी और टिहरी की सीमा टच होती है।

रविवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुल की एक सपोर्टिंग वायर टूट गई। इसकी सूचना से यहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें