Rudraprayag NewsHighlight

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू, पुनर्निर्माण कार्य के लिए पहुंचाया जा रहा डीजल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। बता दें भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से सौ मीटर पैदल मार्ग में बर्फ जम गई थी। यहां दस फीट तक बर्फ हटाकर रास्ता बनाया गया है। जिसके बाद पुनर्निर्माण कार्यों भी शुरू हो गया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू

बता दें दस मई को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसे लेककर शासन- प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु हो गई है। बीते दिनों गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के भैरव गदेरे में हिमखंड टूटने से बंद हुए पैदल मार्ग को खोल दिया गया है।

पुनर्निर्माण कार्य के लिए पहुंचाया जा रहा डीजल

बता दें कि केदारनाथ धाम समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बीते दो सप्ताह से यहां मौसम का मिजाज भी बिगड़ा हुआ है। जिससे यहां रह रहे मजदूरों एवं कर्मचारियों के सामने दिक्कतें पैदा हो रही हैं। मार्ग खुलने के बाद लोनिवि गुप्तकाशी के 160 मजदूर भी धाम पहुंच गए है। । जबकि घोड़ा-खच्चरों से केदारनाथ धाम में डीजल पहुंचाया जा रहा है।

बर्फ हटाकर सुचारू की जा रही आवाजाही

जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियंता लोनिवि गुप्तकाशी विनय झिंक्वाण ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर मजदूरों को भेजा गया है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें