Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

दो बच्चों की मां ने युवक पर फेंका तेजाब, जबरन करना चाहती थी शादी

corona virus patients in uttarakhand

केरल के इडुक्की जिले में एक महिला ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को तिरूवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  महिला दो बच्चों की मां है। शनिवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम निवासी अरुण कुमार के ऊपर 16 नवंबर को शीबा नाम की महिला ने तेजाब फेंक दिया, पुलिस ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है और चेहरा खराब हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, अरुण कुमार और शीबा की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से चौट कर रहे थे। बाद में दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना नंबर दिया। फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच एक दिन अरुण को पता चला कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वो संबंध समाप्त करना चाहता था, लेकिन उसने उसे ब्लैकमेल करना चाहा और पैसे की मांग की।

पुलिस ने आगे बताया कि अरुण कुमार अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ अदिमाली में एक गिरजाघर के पास 16 नवंबर को महिला को पैसे देने गया था। इसी दौरान महिला ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। मामले का खुलासा गिरजाघर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से लगा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि शीबा अरुण कुमार के पीछे खड़ी हैं और उसने आगे आकर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान वो भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और शीबा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें