HighlightNational

7वीं के छात्र के साथ फरार हुई 3 बच्चों की मां, मचा हंगामा

Breaking uttarakhand news

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्‍चों की मां सातवीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई. लड़के के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है. अब पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए सातवीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है. इस छात्र की उम्र 15-16 वर्ष है.

गांव वालों का कहना है कि महिला और छात्र लंबे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे. 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए. गांव में तीन बच्‍चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हल्‍ला मच गया. लड़के के परिवार वालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया.

काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. लड़के के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्‍कर में पड़ गई. परिवार और कुछ गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा करती है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें