महोबा के कुलपहाड़ में पति से अनबन होने पर महिला ने अपनी तीन संतानों का गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करली। इस दौरान उसका पति खेत में काम करने गया था जब वो घर लौटा दे नजारा देख हैरान रह गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस मामले पर मृतक के भाई का कहना है कि दीपावली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी समझाने की कोशिश की गई लेकिन बहनोई जिद पर अड़ा रहा। मामला कुलपहाड़ के कटवरिया वार्ड का है जहां रहने वाले कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था। घर पर सोनम और उनके तीन बच्चे थे।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब महिला का पति खेत से लौटा तो गेट खटखटाने पर अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े थे। तीनों की मौत हो चुकी है। वहीं कमरे में ही महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मृतका के भाई को दी गई।
मृतका के भाई ने बताया कि दीपावली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद्द कर रहे थे। उनको काफी समझाया गया लेकिन बात नहीं बनी। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि बयान के आधार पर मामला और स्पष्ट होगा। दिल दहलाने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप है।