Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

मां गंगा ने दिया हरीश रावत को आशीर्वाद, उन्होंने पंजाब में जाकर परिवर्तन कर दिया : सुरेश जोशी

Indian National Congress

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को पूरा किया है, चाहे वह शिक्षा से जुड़ा हों या स्वास्थ्य से जुड़ा हों या अन्य व्यवस्थाओं से । हम जो वायदा करते हैं उसे पूरा करते हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का।

सुरेश जोशी ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो कहता है वह करता है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। जो भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों को नहीं देख पा रहे हैं, वह 2012 से 2017 तक चली सरकार के बजटीय व्यवस्था को देख लें और भाजपा सरकार की बजट व्यवस्था को देख ले तो उन्हें स्वत: ज्ञात हो जाएगा कि काम कितना और किस तरह हुआ है।

मां गंगा ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि जाओ परिवर्तन करो-सुरेश जोशी

प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि हरीश रावत मां गंगा का आशीर्वाद मांग कर परिवर्तन यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन मां गंगा ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि जाओ परिवर्तन करो और उन्होंने पंजाब में जाकर परिवर्तन कर दिया। पंजाब की सरकार बदल गई है। कांग्रेस के हरीश रावत झूठी वाह वाही के लिए अनावश्यक बयानबाजी करते हैं।

विपक्षी मित्र टॉर्च लेकर विफलता ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें विफलता नहीं मिली-जोशी

सुरेश जोशी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अब हमारी चारधाम यात्रा न्यायालय के आदेश से प्रारंभ हो गई है। न्यायालय के आदेश से ही यह यात्रा कोरोना काल के कारण बाधित थी लेकिन अब यात्रा प्रारंभ हो गई है जो हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तथा विपक्षी मित्र टॉर्च लेकर विफलता ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें विफलता नहीं मिल रही है। वह नकारात्मक समाचार खोज रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम सरकार के काम को जनता को बता रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और उसका परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस में ही टूटफूट हो रही है उसके विधायक हमारे साथ मिल रहे हैं-जोशी

सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा में टूट फूट के दावे कितने फलदायी है कि कांग्रेस में ही टूटफूट हो रही है उसके विधायक हमारे साथ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में दमदार सरकार और संगठन चल रहे हैं। भाजपा नेतृत्व की सोच है कि सबसे पहले बूथ मजबूत किए जाएं। हम सेवा ही संगठन के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। इसके ठीक विपरीत हमारे विपक्षी कोरोना काल में फोटो की राजनीति कर रहे थे जिसे उत्तराखंड की जनता देख रही है। वह लोग झूठ की राजनीति करना चाहते हैं। सरकारी रोजगार में लगातार झूठ परोस रहे हैं किन्तु पांच वर्ष के काम के आधार पर युवा जोश सामूहिक प्रयास से हम एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे और अब तक के चले आ रहे मिथक तोड़ेंगे।

पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, शादब शम्स सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल उपस्थित रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें