Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यहां पेड़ से टकराई कार, हादसे में मां बेटे की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर रात रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा

रुद्रपुर हल्द्वानी मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर एक हफ्ते में तीन हादसे हुए हैं जिनमें तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग बेलबाबा मंदिर के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई।

पेड़ से टकराई कार, हादसे में मां बेटे की मौत

हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी सवाना परवीन उम्र 45 वर्ष, बेटा अब्दुल योजान उम्र 15 वर्ष के साथ कार से मुरादाबाद से हल्द्वानी आ रही थी। इसी दौरान बेलबाबा मंदिर के पास एक बिल्ली का बच्चा कार के सामने आ गया।

उसे बचाने के चक्कर में कार एक पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर के साथ कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button