UttarakhandBig News

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ क्या है ?, जिसका हजारों महिलाएं उठा रही लाभ, अभी तक किया लाखों का कारोबार

उत्तराखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना प्रदेश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने में वरदान साबित हो रही है. वर्तमान में प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं. बीते एक साल में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने पूरे प्रदेश में 318.98 लाख का कारोबार किया है.

‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ क्या है ?

बता दें बीते साल रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी. योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा बनाए उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था. इसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला समूहों द्वारा बनाए स्थानीय उत्पादों की ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाती है. इसके साथ ही उत्पादों के मार्केटिंग की व्यवस्था की जाती है.

प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (मार्केटिंग) रोहित सिंह ने बताया कि योजना के तहत अगस्त 2023 से जून 2024 की समावधि के दौरान प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 318.98 लाख का कारोबार किया है. इस साल भी विभाग ने प्रत्येक महीने की 25-30 तारीख के बीच ब्लॉक स्तर पर स्टॉल लगाने और प्रदेश में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेलों पर स्टॉल लगाकर समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को बेचने का निर्णय लिया है।

महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी में आया उछाल

बता दें इस साल देहरादून स्थित सचिवालय में स्टॉल के माध्यम से योजना की शुरुआत की गई है. जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे. स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी में जबरदस्त उछाल आया है. वो आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं.

पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था कर रही सरकार : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की पैकेजिंग से लेकर ब्रांडिंग तक की व्यवस्था की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें