Nainital NewsBig News

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, 16 साल के नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर

हल्द्वानी में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देवलचौड़ क्षेत्र में बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। नाबालिग को गंभीर हालत में इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से किशोर की हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया है।

16 साल के नाबालिग को मारी गोली

घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की है। कुछ बदमाशों ने 16 साल के नाबालिग को गोली मार दी। किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किशोर की हालत गंभीर देख बरेली के राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें