National

भारत में 1 नहीं 4 जून तक पहुंचेगा मानसून, देरी के कारण किसानों की फसलों पर दिखेगा असर  

इस साल 2023 में मानसून भारत में देरी से आएगा। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि देश में इस साल मानसून की शुरूआत में देरी हो सकती है।

4 जून को देगा केरल में मानसून दस्तक

मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी कर कहा कि देश में मॉनसून की शुरुआत में इस साल देरी हो सकती है। आमतौर पर देश में 1 जून तक केरल में मॉनसून की एंट्री होती है। लेकिन, इस बार ये 4 जून तक दस्तक देगा। मौनसून में देरी का असर देश में आम लोगों और खेती-बाड़ी पर देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तर भारत में 18 मई को आंधी आ सकती है।

अगले 7 दिनों तक चढ़ेगा पारा

बता दें कि मई के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू की स्थिति कम गंभीर थी। इस वक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था। बताय जा रहा है कि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, इसलिए अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तेज धूल की हवाएं जारी

हरियाणा, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया जिससे तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो गया था। इससे वातावरण शुष्क है और गर्म वातावरण के कारण मिट्टी ढीली हो गई है। यही कारण है कि 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठाकर वातावरण में फैल रही हैं। यह मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें