UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेश से हुई मानसून की विदाई, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है। मानसून की विदाई के बाद से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

बदल रहा मौसम का मिजाज

पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। सोमवार को देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली अभी भी जारी है।

कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। 12 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी अधिक रहेगी। जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें