National

मध्य प्रदेश में मोहन यादव का मंत्रिमंडल, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें कौन हुआ मंत्रिमंडल में शामिल

मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के सीएम बनने के बाद आज उनके मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इस मंत्रिमंडल में 28 मंत्री शामिल हैं। इन 28 मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, और राज्य मंत्री शामिल हैं।

मोहन यादव के 18 कैबिनेट मंत्री

प्रदुम्न सिंह तोमर

तुलसी सिलावट

एदल सिंह कसाना

नारायण सिंह कुशवाहा

विजय शाह

राकेश सिंह

प्रहलाद सिंह पटेल

कैलाश विजयवर्गीय

करण सिंह वर्मा

संपतिया उईके

उदय प्रताप सिंह

निर्मला भूरिया

विश्वास सारंग

गोविंद सिंह राजपूत

इंदर सिंह परमार

नागर सिहं चौहान

चैतन्य कश्यप

राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मध्य प्रदेश में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण पवार, को स्वतंत्र राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है।

राज्यमंत्री

वहीं मध्य प्रदेश में राधा सिंह, प्रतिमा हबागरी, दिलीप अहिरवार, नरेंद्र शिवाजी पटेल को राज्यमंत्री घोषित किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

वहीं मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जी की जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है। मंत्रिमंडल में पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। शिवराज सिंह चौहान ने सभी नए मंत्रियों को हार्दि बधाई और शुभकामनाएं दी।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें