Dehradun : उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

देहरादून :  भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल का आज निधन हो गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार व संगठन में विभिन्न पदों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौंठियाल के निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। बौंठियाल जी उत्तराखंड भाजपा में पुरानी पीढ़ी के नेताओं में एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो अपनी बेवाकी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। मृदुभाषी मोहन लाल बौंठियाल ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल भाजपा के संस्थापकों में से एक थे। सन 58 में वे बाल स्वयं सेवक के तौर पर संघ से जुड़ थे और 60 में वे जनसंघ से जुड़े और फिर 77 में जनता पार्टी में फिर 80 में बीजेपी के सदस्य बने।

उत्तराखण्ड में बीजेपी को एक पार्टी के तौर पर खड़ा करने के लिए सालों साल कठिन परिश्रम किया। साथ ही वे राज्य बनने के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वो पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अनुशासन समिति के अध्यक्ष और कई बार गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी व पालक रहे हैं।भाजपा सरकार के समय वन निगम व जलागम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रहे और विद्या भारती रामजन्मभूमि आंदोलन व राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है।

बताया जाता है कि वो कई बार जेल भी गए। इसके अलावा वो आपातकाल में भी भूमिगत आंदोलन में सक्रिय रहे और राज्य बनने से पहले पर्वतीय विकास परिषद के सदस्य भी थे।

Share This Article