National

MNPF ने ली मणिपुर हमले की जिम्मेदारी, लिखा-हमें नहीं पता था काफिले में कर्नल की पत्नी-बेटा भी है

MANIPUR HAMLA

बीते दिन देश को बुरी खबर मिली। एक हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए। इस हमले में सीओ औऱ उनकी पत्नी बेटे शहीद हुए। पांच जवान समेत 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई.  वहीॆ कर्नल के परिवार के दो सदस्य भी इस हमले का शिकार हुए. इस आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है. दहशतगर्दों के खिलाफ कड़े एक्शन की बात हो रही है. अब इस बीच Manipur Naga People’s Front यानी MNPF  ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है.

इतना ही नहीं जिम्मेदारी लेने के साथ एक नोट भी जारी कर दिया गया है. उस नोट में शनिवार को हुए हमले में बारे में विस्तार से बताया गया है. ये भी कहा गया है कि हमला करने वाले लोग इस बात से अंजान थे कि काफिले में कर्नल की पत्नी और बच्चा भी मौजूद थे. ऐसे में नोट के अंदर जवानों को ही नसीहत दे दी गई है कि वे संवेदनशील इलाकों में परिवार को साथ लेकर ना आए. कहा गया है कि जिन इलाकों को सरकार ने भी सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना है, वहां पर परिवार का रहना ठीक नहीं है.

अब जानकारी के लिए बता दें कि ये संयुक्त बयान उप प्रचार सचिव रोबेन खुमान और थॉमस नुमाई द्वारा दिया गया है. उनकी तरफ से इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ले ली गई है. अब सरकार कब और किस तरह से इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई करती है, ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा. वैसे मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें