Big NewsDoiwala News

विधायक उमेश कुमार सात घंटे बाद हुए रिहा, समर्थकों की भीड़ पहुंचने लगी थी डोईवाला कोतवाली

खानपुर विधायक उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने सात घंटे बाद रिहा कर दिया है. बता दें विधायक के समर्थकों की भीड़ डोईवाला कोतवाली पहुंचने लगी थी. जिसके बाद पुलिस ने विधायक को रिहा कर दिया है.

लक्सर कार्यालय में ब्राह्मण समाज के साथ होनी थी महापंचायत

बता दें आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के लक्सर कार्यालय में ब्राह्मण समाज की महापंचायत होनी थी. हालांकि विधायक उमेश कुमार ने नेशनल गेम्स के चलते महापंचायत को स्थगित कर दिया था. बावजूद इसके उमेश कुमार के समर्थकों की भीड़ लक्सर में उमड़ गई थी.

विधायक उमेश कुमार सात घंटे बाद हुए रिहा

उमेश कुमार सुबह देहरादून से लक्सर के लिए रवाना हो ही रहे थे. इस दौरान डोईवाला पुलिस ने उमेश को कानून व्यवस्था का हवाला देकर लच्छीवाला टोल प्लाजा से हिरासत में ले लिया था. शाम तक उमेश कुमार के समर्थकों की भीड़ डोईवाला कोतवाली पहुंचने लगी. जिसके बाद पुलिस ने विधायक को रिहा कर दिया है. फिलहाल उमेश कुमार देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें