HighlightUdham Singh Nagar News

विधायक कापड़ी ने वन विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जल्द कार्रवाई करने की मांग

खटीमा विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष उत्तराखण्ड सरकार भुवन चन्द्र कापड़ी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस कर वन विभाग पर भष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक कापड़ी ने वन विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

विधायक भुवन कापड़ी ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुई वन रेंज के अन्तर्गत लॉट संख्या 50 में वन विभाग द्वारा 24294 सागौन के पेड़ों के छपान के दौरान लगभग 21547 पेड़ों को अनफिट कर दिया गया और विभागीय प्रक्रिया पूरी किए बिना ही पेड़ काट दिए गए।

उन्होंने कहा कि ए-कैटेटरी के पेड़ में लकड़ी का घनत्व लगभग 70 %, B-कैटेगरी मे घनत्व लगभग 50% तथा अनफिट कैटेगरी में घनत्व लगभग 30% होता हैं। कापड़ी ने आरोप लगाया कि छ्पान में वन विभाग द्वारा पहले से ही घनत्व कम कर काट दिया गया। जिससे वन विभाग को काफी क्षति हुई है। इस मामले में उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत तथा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग

भुवन कापड़ी का कहना है कि ये कटान निशेष पातन है जिसमें जड़ों के सबूत भी मिटा दिए जाएंगे। जिसकी वजह से भविष्य में होने वाली जांच में कोई सबूत भी नहीं मिल पाएगा। कापड़ी का कहना है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और वन मंत्री से जल्द ही मुलाकात कर उनके संज्ञान में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें