HighlightUttarakhand

उत्तराखंड : खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने किया सीएम का धन्यवाद

खटीमा में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था। सीएम धामी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आपदा पीड़ितों के लिए प्रति परिवार पांच हजार की दर से राहत राशि के रूप में दस करोड़ स्वीकृत किए। जिसके लिए खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने किया सीएम का धन्यवाद

बीते दिनों खटीमा में आई बाढ़ से लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अविलंब क्षेत्र का दौरा किया और आपदा पीड़ितों के लिए प्रति परिवार पांच हजार की दर से राहत राशि के रूप में दस करोड़ स्वीकृत किए। इसी को लेकर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने में कोई गुरेज नहीं

खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को जो राशि प्रदान की है उसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने में कोई गुरेज नहीं है। भुवन कापड़ी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी देकर आए हैं कि राशि 50000 दी जाए। इसके साथ ही लोगों की जो फसल खराब हुई है उसका आकलन कर बाजार मूल्य के हिसाब से उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें