HighlightUttarkashi News

सरनौल-सूतड़ी-सरूताल ट्रैक ऑफ ईयर होने पर विधायक ने जताया CM का आभार, बोले पर्यटक को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज जी.टी.सी हेलीपैड, देहरादून में पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा उत्तरकाशी के सरनौल-सूतड़ी-सरूताल ट्रैक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

ट्रैक ऑफ ईयर होने पर विधायक ने जताया सीएम धामी का आभार

विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरनौल-सूतड़ी-सरूताल ट्रैक तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद पुरोला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी. इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ट्रैक मार्ग पर पर्यटकों और ट्रैक्टर्स की संख्या बढ़ेगी.

विकास सुविधाओं को किया जाएगा विकसित

पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने से क्षेत्र में बुनियादी विकास सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा. विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा ट्रैक ऑफ ईयर होने पर ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा, जिससे क्षेत्र के लोग भी काफी उत्साहित हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें