Mithun Chakraborty Health Update: पहले से बेहतर हैं मिथुन चक्रवर्ती, आईसीयू से बाहर हैं अभिनेता

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार को सीने में दर्द हुआ। जिसके चलते उन्हें तुरंत कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की जांच में पता चला की अभिनेता को ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब एक्टर की ताब्यात ठीक है और वो आईसीयू से बाहर आ गए हैं।
आईसीयू से बाहर मिथुन चक्रवर्ती
मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस देबाश्री रॉय ने कहा की वो मिथुन से मिली। उनकी सेहत में पहले से सुधर है। समय से उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। अभिनेता का शुगर लेवल कम था। अब वो आईसीयू से बाहर है और आराम कर रहे हैं।
अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
अस्पताल ने भी शनिवार को बयान जारी कर बताया की 73 साल के ‘राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राइट साइड में कमजोरी महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें सुबह 9.40 पर अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया। जांच में ब्रेन का Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) का पता चला है। अब वो स्वस्थ हैं और पूरे होश में है। मिथुन चक्रवर्ती डॉक्टरों की निगरानी में है।