Dehradun NewsHighlight

मालकिन को सैलरी न देना पड़ा भारी, गुस्साए कर्मचारी ने किया चाकू मारकर घायल

दुकान की मालकिन को कर्मचारी को सैलरी ना देना भारी पड़ गया। आक्रोशित कर्मचारी ने वेतन न मिलने से नाराज होकर मालकिन से झगड़ा करने पहुंच गया। जिसे देख साथी कर्मचारी ने उस पर हाथ उठा दिया। जिसके बाद कर्मचारी ने मालकिन और थप्पड़ मारने वाले साथी कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया।

सैलरी न देने पर हुआ बवाल

मिली जानकारी के अनुसार एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। यहां वाधवा क्रॉकरी हाउस नाम से एक दुकान है। इसमें सूरज निवासी बिहार काम करता था। सूरज शनिवार दोपहर को दुकान की मालकिन सरोज वाधवा से अपना वेतन मांगने पहुंचा था। जिसे लेकर मालकिन और सूरज के बीच कहासुनी हो गई।

कर्मचारी ने किया चाकू मारकर घायल

दुकान में एक अन्य कर्मचारी राहुल निवासी बिजनौर ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन सूरज ने उसकी नहीं सुनी। जिस पर राहुल ने उस पर हाथ उठा दिया। जिसके बाद सूरज के सर पर खून सवार हो गया। गुस्साए सूरज ने चाकू से वाधवा और राहुल पर कई बार वार कर दिया। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई है।

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ने आरोपित सूरज को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज आदि भी कब्जे में ले लिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें