Dehradunhighlight

उत्तराखंड : मिशन हौसला अभियान बन रहा जरिया, अब तक इतनों को मिली मदद

dgp ashok kumar

देहरादून : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उत्तराखंड पुलिस ने मिशन हौसला अभियान शुरू किया है। इसके तहत पुलिस लोगों को दवाइयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन सहित हर जरूरी सेवा उपलब्ध करा रही है। मिशन हौसला के तहत प्रदेश सभी जनपदों में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम एवं उनके नोडल अधिकारियों के सम्पर्क नम्बर शेयर किए गए हैं। इनपर सम्पर्क कर आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मिशन हौसला के तहत अभी तक पुलिस सहायता हेतु 3278 फोन काॅल आ चुकी हैं, जिन पर कार्यवाही करते हुए कुल 355 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, 216 लोगों को अस्पताल में बेड, 77 लोगों को प्लाज्मा डोनेशन, 4007 लोगों को दवाईयां, 86 लोगों को एंबुलेंस की सुविधा, 506 लोगों को राशन, सहित 202 कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार किया गया है।

मिशन हौसला में मिलने वाली मदद 
-ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने में मदद
-बेड दिलाने में मदद
-प्लाज्मा दिलाने में मदद
-एंबुलेंस दिलाने में मदद
-दाह संस्कार कराने में मदद
-सीनियर सिटीजन की सहायता
-दवाई राशन दूध दिलाने में मदद

Back to top button